फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिल्ली साथ ले जाने से इंकार करने पर महिला फंदे पर झूली, मौत

विज्ञापन
फोटो09मृतका रिहाना का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : Archive
विज्ञापन
पचोखरा। थाना रजावली के रामनगर गांव में बुधवार देररात एक आठ माह की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति के साथ दिल्ली जाने की जिद कर रही थी, लेकिन पति ने उसे साथ ले जाने से इन्कार कर दिया था। इस घटना से परिवार में गहरा कोहराम मच गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान 20 वर्षीय रिहाना के रूप में हुई है। रिहाना के पति किशन दिल्ली के एक होटल में काम करते हैं। रिहाना ने किशन को फोन करके बुलाया था और उसके साथ दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। बुधवार शाम किशन दिल्ली जाने की तैयारी में था। परिजनों के अनुसार, किशन ने रिहाना को यह कहते हुए साथ ले जाने से मना कर दिया कि गर्भावस्था के कारण उसकी देखभाल गांव में बेहतर हो सकेगी। इससे नाराज होकर रिहाना घर की छत पर बने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दी, तो परिजन ने उसकी तलाश की। छत पर बने कमरे का दरवाजा खोलने पर रिहाना पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटकी मिली। उसे आनन-फानन में नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रिहाना और किशन की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। रिहाना मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वर्तमान में उसके मायके वाले दिल्ली के मंडावली में रहते हैं। रजावली थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली में मिली थी नजरें, फिर साथ रहने का लिया फैसला
दिल्ली में होटल में काम करने के दौरान किशन की रिहाना से उसकी नजरें मिल गई थी। दोनों के बीच प्रेम बढ़ा तो बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया था। इसके बाद दोनों एक वर्ष से साथ रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें