फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तिहाड़ जेल में दाखिल किए लूट में शामिल तीनों बदमाशों के बी-वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद बदमाशों का शिकोहाबाद पुलिस ने बी-वारंट ले लिया है। जिसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में दाखिल कर दिया गया है। लूट में शामिल तीनों बदमाशों को 27 जून को शिकोहाबाद पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल से लेकर आएगी। इनसे पुलिस सिरसागंज में खाद-बीज व्यापारी की लूट एवं उस घटना में शामिल युवती की बारे में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

नगर के खतराना मोहल्ला में सराफा कारोबारी हरिओम वर्मा के साथ गत 12 जून की रात आठ बजे करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाखों की लूटपाट की थी। लूट की इस घटना में शामिल तीन बदमाश सुनील, मुकेश और रैकी करने वाला बदमाश गुलजार दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें गत 15 जून को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अब तक बदमाश कुशेंद्र, सुमित तथा नीरज को जेल भेजा जा चुका है। भीष्म अभी फरार चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तिहाड़ जेल में बंद तीनों बदमाशों को आगामी 27 जून को फिरोजाबाद कोर्ट में पेश होना होगा। जहां से पुलिस तीनों बदमाशों से पूछताछ के लिए पीसीआर रिमांड की मांग करेगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों बदमाशों के बी-वारंट जारी करा दिए गए हैं। आगामी 27 जून को तीनों बदमाशों को फिरोजाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें