फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने की फायरिंग, एक घायल

Wed, 01 Apr 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बरतरा में मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। पशु चोरी कर भागते समय गांव में जगार हो गई। ग्रामीणों ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव बरतरा में बदमाशों ने देर रात करीब 12 बजे गांव में धावा बोला। बदमाश ग्रामीणों के घरों के बाहर बंधी दो भैसों को चोरी कर डीसीएम में लादने का प्रयास कर रहे थे। तभी गांव में जगार हो गई। ग्रामीणों को जागता देखकर बदमाश बदमाश डीसीएम लेकर गांव से भाग रहे थे। तभी ग्रामीणों ने घेराबंदी करने के लिए पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों को पीछा आता देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में मुल्लन पुत्र गोटेलाल घायल हो गया। युवक को घायल देखकर ग्रामीण रुक गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। एक युवक को गोली लगी है। पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें