शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी युवक खेत पर काम कर रहा था। तभी कुछ युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके सीना रगड़ती हुई निकल गई। फायरिंग की आवाज और चीख पुकार सुन परिजन दौड़ पड़े। घायल युवक को लेकर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
सुजावलपुर निवासी गौरव (20) पुत्र दुरबीन सिंह गुरुवार सायं खेत पर काम कर रहा था। घायल के भाई प्रदीप का आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक आए और उन्होंने उसके भाई पर फायर कर दिया। गोली गौरव के सीने से रगड़ती हुई निकल गई। अचानक हुई फायरिंग और चीख सुन कर आसपास काम कर रहे किसान और ग्रामीण दौड़ पड़े। इस संबंध में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि नसीरपुर क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। जानकारी की गई तो पता चला है कि युवक के सीने में किसी चीज की चोट है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।