फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोना-टोटका को लेकर मोहल्ला दखल में मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला दखल में टोना-टोटका को लेकर सोमवार की देर शाम महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने एक रायफल, दो तमंचे और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। उधर, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला दखल निवासी हृदेश शर्मा के पिता दयाशंकर शर्मा का निधन होने के कारण घर में दो दिन पूर्व तेहरवीं संस्कार था। आरोप है कि इस दौरान आटा की गुड़िया बनाकर पड़ोसी पवन पाठक उर्फ टिंचू पंडित के मकान की छत पर फेंक दी। टोना-टोटका का आरोप लगाते हुए दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच सोमवार की शाम को विवाद हो गया था।
मंगलवार की सुबह भी दोनों पक्षों के लोग मारपीट के साथ फायरिंग करने लगे। आरोप है कि एक पक्ष ने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग की। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और लाइसेंसी रायफल, दो तमंचे एवं दो कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पवन उर्फ टिंचू पाठक का कहना है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि विपक्षियों ने ठारपूठा एवं लोहिया नगर से शार्पशूटरों को बुलाया था। घायलों में दखल निवासी हृदेश शर्मा (37) पुत्र दयाशंकर शर्मा, लोहिया नगर निवासी अवधेश तिवारी (40) पुत्र रामप्रसाद तिवारी, संतोष नगर निवासी शिवकुमार उर्फ टिंका (29) पुत्र शिशुपाल सिंह तथा दूसरे पक्ष से पवन पाठक (38) पुत्र रतन प्रकाश पाठक, सतीश पाठक (60) पुत्र भगवानदास पाठक एवं मनोज पाठक (37)पुत्र सतीशचंद्र पाठक निवासी दखल घायल हो गए।
एसएसआई थाना उत्तर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि मोहल्ला दखल में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव, फायरिंग हुई है। दोनों ओर से जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें