घटना के बाद लोगों की लगी भारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती में पति-पत्नी के बीच विवाद में रविवार की रात फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान पति पूरन सिंह की मौत हो गई। पत्नी कुसमा देवी गंभीर रूप से घायल है। दोनों के बीच रविवार रात में विवाद हुआ था।
पूरन सिंह का अवैध संबंध एक अन्य महिला से था। पत्नी इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। पूरन सिंह की बड़ी बेटी तनु यादव ने बताया कि रात 2 बजे उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था। उसने बीच-बचाव किया था। इसी दौरान मां ने तमंचे से फायरिंग की। गोली लगने से पिता की मौत हो गई। उसके बाद मां ने खुद को भी तमंचे से गोली मार ली। मां गंभीर रूप से घायल हैं।
उन्हें आगरा रेफर किया गया है। तनु यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अक्सर घर से चले जाते थे और कई-कई दिन बाद लौटते थे। किसी अन्य महिला से उनके संबंध थे। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। सीओ सिटी हरि मोहन सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।