फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चोर आग लगाकर मौके से फरार हो गए। इसमें दो लाख का नुकसान हुआ है।
अब्बास नगर निवासी औसाब अब्बासी 11 फरवरी को अपने परिवार के साथ भांजी की शादी में शामिल होने पचोखरा के गांव गालिब गए थे। मंगलवार को जब वह लौटे तो देखा कि घर के कमरे में सामान सुलग रहा था। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब 25 मिनट के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मकान में चोरी करने के बाद चोरों ने आग लगा दी। इसके कारण करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।