आगजनी की घटनाओं से बचाव के तरीके बताते अग्निशमन विभाग के अधिकारी। स्रोत फायर ब्रिगेड
- फोटो : आगजनी की घटनाओं से बचाव के तरीके बताते अग्निशमन विभाग के अधिकारी। स्रोत फायर ब्रिगेड
फिरोजाबाद। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जिले में शुरू हुआ चेकिंग अभियान जारी है। शनिवार को जिले में एक साथ बड़े पैमाने पर होटलों, अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और स्कूलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान शहर के 6 बड़े स्कूलों में अग्नि सुरक्षा के कोई इंतजाम न मिलने पर खलबली मच गई। प्रशासन ने बेसमेंट में चल रही कोचिंग को तत्काल प्रभाव से बंद करने का अल्टीमेटम दिया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीमों ने फिरोजाबाद शहर, शिकोहाबाद, सिरसागंज और टूंडला में नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम और सीओ के साथ मिलकर ताबड़तोड़ चेकिंग की। फिरोजाबाद शहर और सिरसागंज के इन स्कूलों में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई, जिसके बाद प्रबंधकों को सख्त नोटिस जारी कर जल्द से जल्द सिस्टम स्थापित करने को कहा गया है।
इन स्कूलों में मिली खामियां
बीडी जूनियर हाईस्कूल, ओम कॉलोनी, कोटला रोड
लिटिल चैंप्स मॉडर्न स्कूल, ओम कॉलोनी, कोटला रोड
मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल, ओम कॉलोनी, कोटला रोड
एसएसपी ऑल संस पब्लिक स्कूल, ओम कॉलोनी, कोटला रोड
एबीएस स्कूल, सत्य नगर
डीपी इंटर कॉलेज, ओम कॉलोनी, कोटला रोड