विद्युत तारों में लगी आग, बाजार में मची भदगड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रविवार रात करीब आठ बजे सदर बाजार स्थित विद्युत तारों में आग लग गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग बुझाई। वहीं कठफोरी टोल के समीप एक ट्रक में आग लग गई।
रविवार रात आठ बजे सदर बाजार में चहल पहल थी। लोग खरीदारी कर रहे थे। तभी विद्युत तारों में आग बाजार में भदगड़ मच गई। दुकानदार भी दुकानों से आग बुझाने का प्रयास करने में जुट गए। सूचना पर दक्षिण थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह और फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। तारों में आग लगने से बाजार की बिजली भी बाधित हो गई। वहीं कठफोरी टोल के समीप ट्रक में आग लग गई। जिसको मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ी ने बुझाया। इस बीच हाईवे पर यातायात व्यवस्था भी कुछ देर बाधित हो गई थी।