फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला इंद्रपुरी में रविवार देर रात संदिग्ध हालत में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

झील की पुलिया मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी राजा यादव (20) पुत्र चरन सिंह यादव रविवार देर रात घर के बाहर खड़ा था। तभी किसी ने उसके पैर में गोली मार दी। इससे उसके पैर में खून निकलने लगा। इस पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। जानकारी पर थाना प्रभारी उत्तर नीरज मिश्रा फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने घायल से बातचीत के बाद घटना स्थल पर जाकर पड़ताल की।
राजा ने बताया कि गोली किसने मारी इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहां पर कोई नहीं था। साथ ही उसकी किसी से रंजिश भी नहीं है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। राजा के बड़े भाई ने बताया कि पैर में छर्रा लगने जैसा ही निशान दिखाई दे रहा है। एसओ थाना उत्तर नीरज मिश्रा का कहना है कि गोली लगने जैसा कोई निशान नहीं है। मामला संदिग्ध है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें