फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला पानसहाय में दिन दहाड़े युवक के गोली मारी,गंभीर

विज्ञापन
नरला पान सहाय के पास गोलीकांड की घटना में घायल हुए युवक का बाद जिला अस्पताल में उपचार कराती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पानसहाय में एक युवक को गाय बांधने के दौरान दिन दहाड़े गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर भाग गए। परिजन घायल को जिला अस्पताल लाए, यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

नगला पानसहाय निवासी अवधेश कुमार यादव (27) पुत्र दीवान सिंह यादव बुधवार शाम को करीब साढ़े चार बजे गांव में गाय बांधने जा रहा था, तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने पैसों की डिमांड की और विरोध करने पर गोली मार दी। गोली अवधेश के पैरों में लगी। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए।
थाना पुलिस को सूचना देने के साथ ही घर वाले घायल को जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। घायल अवधेश का कहना है कि उसके पिता ने बहनों की शादी के दौरान नारखी क्षेत्र के नगला अमान निवासी रवि से पैसे उधार लिए थे। इसी को लेकर उससे विवाद था। एसओ थाना उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि नगला पान सहाय में युवक के गोली मारने की जानकारी मिली है। तहरीर के आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें