फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के नगला पानसहाय नई आबादी निवासी युवक संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे पैर एवं हाथ में छर्रे लगे हैं। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ ही तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगला पानसहाय नई आबादी निवासी संजय यादव (28) पुत्र बनारसीलाल यादव का कहना है कि मंगलवार को रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी लघुशंका के लिए घर से बाहर गई थी। कोई व्यक्ति दिखाई देने पर अचानक चीखती हुई अंदर की ओर दौड़ी। वह बाहर गया तो किसी ने फायर झोंक दिया। गोली उसके हाथ एवं पैर में लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर गया।
घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग एकत्रित हुए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएचओ उत्तर केशव दत्त शर्मा ने कहा कि मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें