फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में दिवाली पूजन से पहले ही खड़े ट्रक के केबिन में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नही बुझी। फायर बिग्रेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव बूढ़ना निवासी राहुल जयपुर-बिहार रूट पर ट्रक का संचालन करता है। वह दिवाली के त्योहार पर घर आया था। एक नवंबर को दिवाली पूजन से पहले ही ट्रक के केबिन में भीषण आग लग गई। ट्रक से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्रक स्वामी मायूस होकर आग से जले सामान को देखने लगा। बोनट, केबिन, इंजन, पाईप, बायर, शीशा, कुछ आवश्यक सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने दिवाली का त्योहर तक नहीं मनाया।