छप्पर में लगी आग, मवेशी मरा
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस में एक किसान के छप्पर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे छप्पर में बंधा एक मवेशी मर गया। दूसरा झुलस गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगला कांस निवासी विक्रम सागर के मकान के बाहर छप्पर पड़ा है। बुधवार दोपहर को अचानक छप्पर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी गली संकरी होने के कारण नहीं पहुंच पाई। इसके बाद छोटी गाड़ी को बुलाया गया। जिसके बाद लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान छप्पर में बंधा मवेशी मर गया। भैंस गंभीर रूप से झुलस गयी। संवाद