फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कचरे में लगी आग, ट्रैफिक सिग्नल लाइटों की केबल जली

Sat, 07 Jun 2025 08:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ककरऊ क्षेत्र में कूड़ा के ढेर में लगी आग की वजह से आईटीएमएस की भूमिगत केबल जल गई। केबल जल जाने के कारण ककरऊ कोठी व क्लब चौराहा पर लगी ट्रैफिक लाइटें बुझ गई हैं। सूचना के बाद दौड़ी टीम ने केबल की मरम्मत के बाद ट्रेफिक सिग्नल वाली लाइटों को सुचारू किया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की शाम की है। ककरऊ कोठी के समीप स्थित आईटीएमएस के ट्रैफिक सिग्नल लाइटों के लिए डाली गई केबिल के समीप पड़े कचरा में आग लग गई। कचरा में आग लगने की वजह से ट्रैफिक सिग्नल केबल भी जल गई। केबल जल जाने के कारण ककरऊ कोठी व क्लब चौराहा जलेसर रोड पर ट्रैफक सिग्नल की लाइटें बंद हो गईं। जानकारी मिलने पर आईटीएमएस के अभियंता व फील्ड स्टाॅफ मौके पर पहुंचा। कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को दुरूस्त किया गया। प्रभारी आईटीएमएस अजीत सिंह के मुताबिक शहर में सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें सुचारू करा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें