गोदाम में लगी आग को बुझाने में जुटे स्थानीय लोग। संवाद
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित एक चूड़ी गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। गोदाम धुआं उठता देख कारीगरों में भगदड़ मच गई। सूचना फायर विभाग की दी गई, लेकिन संकरी गलियां होने के कारण दमकल अंदर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद नगर निगम के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। लाखों के नुकसान की संभावना जताई गई है।
चौकी गेट निवासी राजकुमार शर्मा के कृष्णा बैंगल्स के नाम से चूड़ी का गोदाम है। मंगलवार दोपहर 12:15 बजे शॉर्ट सर्किट से गोदाम के पीछे के हिस्से में बने एक कमरे में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ऊपर की मंजिल में मकान मालिक अरविंद चतुर्वेदी का आवास है और नीचे चूड़ी का गोदाम चलता है। दोपहरी में छत के ऊपर कुछ धुआं उठता हुआ नजर आने पर मकान मालिक ने नीचे स्थित कार्य कर रखे चूड़ी के गोदाम स्वामी को आवाज देकर देखने को कहा तब पता चला कि पिछले हिस्से में बने पुरानी लकड़ी के पटाव वाले कमरे में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकलने से कमरे में रखें सामान में आग लग गई। आग लगने की सूचना जैसे ही आसपास चलते ही चूड़ी के कारीगर आग बुझाने में लग गए और बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू किया। नगर निगम के पानी का टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन संकरी गली होने के कारण दमकल अंदर नहीं पहुंच पाईं। गोदाम स्वामी ने बताया कि इस घटना में करीब दो से तीन लाख का नुकसान हो गया है।