आग में जले सामान के बीच से गुजरता बालक। संवाद
- फोटो : आग में जले सामान के बीच से गुजरता बालक। संवाद
शिकोहाबाद। नगर के रुकनपुर मोहल्ले में सोमवार शाम एक सिलाई व्यवसायी के बंद घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पर ताला लगा हुआ था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
मोहल्ला निवासी बलि मोहम्मद सिलाई का काम करते हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे उनके घर से धुआं और लपटें उठती देख पड़ोसियों में खलबली मच गई। सूचना पर जुटे मोहल्लेवासियों ने तुरंत मकान का ताला तोड़ा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा हजारों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार आग से बड़ा नुकसान हुआ है, जिसका सही आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है।