फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगी भीषण आग, लपटों को देख मची अफरातफरी; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

Sat, 28 Nov 2026 07:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कूड़ा निस्तारण प्लांट में आग की चपेट में आने से दो लोडिंग वाहनों के पहिए व अन्य सामान जल गया। गनीमत रही कि एमआरएफ प्लांट के समीप लगी आग वर्कशॉप तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के चनौरा खत्ताघर के पास संचालित 250 टन प्रतिदिन (टीपीडी) कूड़ा निस्तारण क्षमता वाले प्लांट में बीते शुक्रवार देर रात हाईटेंशन बिजली तारों में फॉल्ट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा संचालित इस प्लांट में शहर से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे के पृथक्करण, रीसाइक्लिंग और निस्तारण का कार्य होता है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्लांट के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तारों में शॉट सर्किट के बाद फॉल्ट हुआ और चिंगारियां निकलने से कचरे ने आग पकड़ ली। सूखे कचरे में लगी आग कुछ ही देर में विकराल हो गई और प्लांट के ऊपर धुएं के गुबार उठने लगे। आग की चपेट में आने से प्लांट पर खड़े दो लोडिंग वाहनों के पहिए व अन्य सामान जल गया। चनौरा प्लांट परिसर में ही नगर निगम की वर्कशॉप संचालित है, जहां कचरा ढोने वाले वाहनों के लिए डीजल से भरे कई ड्रम भी रखे हुए थे। गनीमत रही कि एमआरएफ प्लांट के समीप लगी आग वर्कशॉप तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने लिया नुकसान का जायजा
घटना के बाद अपर आयुक्त अजय कुमार और प्रभारी अभियंता योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह भी अपर आयुक्त ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बिजली तारों में शॉट सर्किट के कारण आग लगी थी और दो वाहनों के टायर जले हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें