फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अजंलि की मौत के 13 दिन बाद दुकानदार समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 28 Sep 2026 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। गांव लभौआ की रहने वाली अंजलि की मौत के 13 दिन बाद इस प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया। जिस दुकानदार के यहां चोरी के शक में मृतका के पति गौरव को पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब मृतका के पति की तहरीर पर दुकानदार समेत तीन लोगों के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लभौआ निवासी जहेश की परचून की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए गौरव समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लिया था। गौरव को हिरासत में ले जाने के दौरान उसकी पत्नी अंजलि निगम जोकि गर्भवती थी, उसके विरोध करने पर पुलिस ने उसके पेट में लात मार दी थी। यह आरोप अंजलि के ससुरालीजन ने पुलिस को दी हुई तहरीर में लगाया था। अंजलि ने 14 सितंबर को बच्चे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया था। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामजीलाल सुमन ने पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर थाने का घेराव अन्य सपा कार्यकर्ताओं के साथ किया था। इस मामले में एएसपी फिरोजाबाद जयबिंद गुप्ता ने तीन दिन का जांच के लिए समय मांगा था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं अब गौरव की तहरीर पर थाना पुलिस ने परचून दुकानदार जहेश, कमल प्रताप एवं महेंद्र कुमार के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें