फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध गैस रिफिलिंग के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर खेड़ा में रिहायशी इलाके के बीच चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खेल का बुधवार को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने पर्दाफाश करने के बाद डीएम के आदेश पर प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज गहराना ने मुख्य आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना उत्तर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन फिरोजाबाद द्वारा जिला पूर्ति कार्यालय में रिहायशी इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग की लिखित शिकायत की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार दोपहर जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज गहराना और पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय अनुराधा गुप्ता की संयुक्त टीम ने जैन नगर खेड़ा (निकट जैन मंदिर) स्थित धर्मवीर के मकान पर छापे की कार्रवाई की थी।
जांच के समय टीम को मकान और गोदाम में धर्मवीर मिला। लेकिन जैसे ही विभागीय टीम ने साक्ष्य जुटाने और जांच की कार्रवाई शुरू की, आरोपी धर्मवीर मौका पाकर वहां से भाग गया। टीम को गोदाम के अंदर एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र कुमार मिला, जिसने बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से यहां किराए पर रह रहा है और हरियाणा की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसने गोदाम में चल रहे इस अवैध खेल की जानकारी होने से इन्कार किया है। टीम ने मौके से कुल 86 गैस सिलिंडर और रिफिलिंग के उपकरण बरामद किए थे। जांच के दौरान मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। बाइक में टंगे थैले की जब तलाशी ली गई, तो उसमें कमला गैस सर्विस के हॉकर अनिल कुमार का पहचान पत्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें