फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के हसमत नगर निवासी एक किन्नर ने आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र (लक्षमनपुर) निवासी आसिफ पर तमंचे के बल पर अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने तथा उसके भाइयों व रिश्तेदारों पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी आसिफ पिछले चार वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब उसने कोर्ट के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया, तो बौखलाए आरोपी आसिफ ने अपने भाइयों छोटू उर्फ सूरज, आकाश उर्फ अरमान और चांद के साथ घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने जून माह में तमंचे के बल पर अश्लील फोटो खींच लिए और कोर्ट केस वापस न लेने पर उन्हें वायरल कर दिया। आरोप यह भी है कि आरोपी के मथुरा निवासी बहनोई ने पुलिस से सांठ-गांठ का हवाला देते हुए शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद