फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे का अल्टीमेटम मिलने पर एफआईआर कराने दौड़ एबीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन की सख्ती से खंड शिक्षाधिकारी बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए दौड़ते रहे। 24 घंटे में बर्खास्त सभी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन आठ फर्जी शिक्षकों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। शेष के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी तहरीर लेकर थानों में दौड़ते रहे। अरांव और सिरसागंज थाने में खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार ने प्राइमरी कचोलर में तैनात कुसुमलता, प्राइमरी में पीथनपुर में तैनात शिक्षक रामनरायण, प्राथमिक विद्यालय ककरारा में प्रमोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
वहीं, रसूलपुर थाने में प्राइमरी बरकतपुर में तैनात शिक्षिका मधुलता इसौलिया एवं टूंडला थाने में प्राइमरी उलाउ में तैनात शिक्षिका अंजूलता और मटसेना थाने में प्राइमरी खरसुली में तैनात शिक्षक देवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी धर्मेंद्र कटियार ने प्राइमरी खेरिया अहमद द्वितीय में तैनात रनवीर सिंह, प्राइमरी सबलपुर में कार्यरत राजीव कुमार के खिलाफ थाना जसराना में एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन

एबीएसए धर्मेंद्र कटियार ने बताया कि शेष शिक्षकों के खिलाफ थाने में तहरीर पहुंचा दी गई है। खंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 11 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है।
मेहरबान थे एबीएसए, अब आई दिक्कत
फिरोजाबाद। एसआईटी फर्जीवाड़े में शामिल 24 शिक्षकों को पहली सूची में बर्खास्त किया था। इन पर एबीएसए ने एफआईआर नहीं कराई। ये शिक्षक हाईकोर्ट से राहत ले आए। अब शासन ने सभी शिक्षकों के खिलाफ हुईं एफआईआर की कापी मांगी है। खंड शिक्षाधिकारी दिक्कत में हैं कि हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद अब एफआईआर कैसे कराएं। अगर एबीएसए स्टे होने से पहले एफआईआर दर्ज कराते तो दिक्कत न आती।
क्या कहते हैं बीएसए
शासन ने सभी बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की सूचना मांगी है। हमने एबीएसए को पत्र लिख दिया है। अगर लापरवाही बरती गई तो उसकी सूचना शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें