शिकोहाबाद में लगभग आठ माह पूर्व प्रसव पीड़िता की अस्पताल में हुई मौत के मामले में मृतका के पति ने न्यायालय के आदेश पर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के अंतर्गत गांव तालिबपुर निवासी रजनीश यादव की पत्नी अंजली को 16 अगस्त 2024 को प्रसव पीड़ा हुई थी। उसके उपचार के लिए पीड़ित ने अपनी पत्नी को शिकोहाबाद के शिवा अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि यहां अस्पताल संचालक राकेश कुमार ने बताया कि प्रसूता की बच्चेदानी की झिल्ली फट गई है, ऑपरेशन करना पड़ेगा।
चिकित्सक एवं उसके स्टाफ ने बिना सहमति के प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया और एक बेटा-एक बेटी होने की बात कही। बाद में बताया कि आपकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। यहां चिकित्सक ने गलत ऑपरेशन कर दिया। जिससे प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। जब परिजनों ने उसको जाकर देखा, तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं।