फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर में घुसकर जानलेवा हमले के मामले में 10 लोगों पर प्राथमिकी

Sat, 09 May 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में 5 मार्च को हुई छेड़खानी और जानलेवा हमले की घटना में कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि राजवीर सिंह ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर अपने साथियों के साथ परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य आरोपी राजवीर ने फायरिंग की, जबकि गुड्डन और अर्जुन ने कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर परिजन को लहूलुहान कर दिया। अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से घर में तांडव मचाया था। स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने एसएसपी से गुहार लगाई और अंततः न्यायालय की शरण ली। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस ने राजवीर सिंह, गुड्डन सिंह, अर्जुन सिंह, अभिषेक उर्फ राजा, भूपेंद्र उर्फ जन्नू, सत्येंद्र उर्फ भूरा, जितेंद्र उर्फ चालू, शिवराज उर्फ टिंकुआ, बिट्टू और रिंकू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी ग्राम व थाना बसई मोहम्मदपुर के निवासी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें