फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माने के नाम पर अवैध वसूली, यात्रियों का हंगामा

Wed, 10 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात्रि ट्रेन के एसएलआर में यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ कर उनसे जुर्माने के नाम पर हजारों रुपए की वसूली की गयी। इसको लेकर यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। रेलयात्री मोहम्मद तैयब, रहीशुद्दीन, रियाजुद्दीन निवासी गांव हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फनगर, मोहम्मद इलियास, तौशीक, नौशाद, फरमान, आमिर व फैजान निवासी सुपर कालोनी भुजपुरा थाना सासनी गेट, अलीगढ़ मंगलवार रात्रि कन्नौज से कालिन्द्री एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन

रात्रि करीब डेढ़ बजे सभी को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने चेकिंग के दौरान टूंडला स्टेशन पर उन्हें लगेज कोच में यात्रा करते पकड़ लिया। यात्रियों का आरोप है कि टिकट होने के बावजूद उन्हें रातभर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। सुबह सभी यात्रियों से एक-एक हजार रुपये वसूलने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। घटना की जानकारी होने पर टूंडला के मुस्लिम समाज के युवा स्टेशन पहुंच गए और हंगामा करने लगे। यात्रियों अवैध वसूली का आरोप लगाया।
 हंगामा होते देख मजिस्ट्रेट कक्ष में बैठाए गए करीब दो दर्जन यात्रियों को भी छोड़ दिया गया। कंपनी कमांडर अजीत तिवारी नेे यात्रियों को उनके विरुद्ध हुई रेल अधिनियम की कार्रवाई दिखाते हुए उन्हें शांत कराया। तिवारी ने बताया कि उन्होंने यात्रियों का चालान कर मजिस्ट्रेट के यहां भेज दिया था।
विज्ञापन


ट्रेन के महिला कोच या पार्सल यान में यात्रा करना जुर्म है। पकड़े जाने पर सौ रुपये जुर्माने का प्रावधान है। जुर्माना वसूलने का काम टीटीई का है। यदि किसी अन्य कर्मचारी ने रुपये लिए है और कोई रसीद नहीं दी है तो यह अवैध वसूली है। रेलवे सुरक्षा बल अथवा रेलवे मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात किसी भी कर्मचारी को जुर्माना वसूलने का अधिकार नहीं हैं। अगर लिखित शिकायत मिलती है तो आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

                                             अमन वर्मा,
                                             सहायक वाणिज्य प्रबंधक, टूंडला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें