फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बांग्लादेश विभाजन की दास्तां पर बनी फिल्म हुई रिलीज

Fri, 05 Apr 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के सिनेमाघर में भारत-बांग्लादेश विभाजन की दास्तां पर बनी फिल्म बंगाल 1947 बृहस्पतिवार को रिलीज की गई। इस फिल्म के रिलीज किए जाने के दौरान निर्माता निर्देशक के साथ कलाकार भी मौजूद रहे। पहले शो फ्री में दिखाया गया। खुशहाली फाउंडेशन के तत्वावधान में फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में फिल्म का प्रसारण आसफाबाद स्थित डीडी सिनेमा में दोपहर तीन से छह बजे के शो के दौरान की गई। फ़िल्म भारत-बांग्लादेश विभाजन की दास्तां पर फ़िल्म बंगाल 1947 तैयार की गई है। फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक आकाशादित्य लामा ने कहा कि फ़िल्म भारतीय संस्कृति विभाजन की त्रासदी की पृष्ठभूमि पर प्रेम कहानी पर आधारित हैं। इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान निर्देशक आकाशा दित्य लामा, निर्माता ऋषभ पांडेय, अभिनेता अंकुर आरम्म, खलनायक अतुल गंगवार सहित अन्य कलाकारों का खुशहाली फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह, अमित गुप्ता ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, अनुपम शर्मा, अश्वनी कुमार, आशा पोरवाल, महेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें