एका। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जौरी (खुर्दना) के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर विवाद हो गया। अराजकों ने मारपीट और राइफल से फायरिंग की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जान से मारने की कोशिश और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगला जौरी निवासी जितेंद्र उर्फ लिकी ने आरोप लगाया है कि 8 मार्च को उनका चालक धर्मेंद्र, ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भट्ठे के लिए रेता भरकर जा रहा था। रास्ते में ढकीपुरा के समीप नानू निवासी ढकपुरा, एका ने अपनी मोटरसाइकिल बीच रास्ते में खड़ी कर रखी थी। जब चालक ने रास्ता मांगा, तो नानू और उसके साथियों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि नानू ने अपने साथियों विपिन, अंशुल, आदेश और पप्पू उर्फ विजेंद्र को फोन करके बुला लिया। ये लोग लाठी-डंडों और राइफल से लैस होकर आए। विजेंद्र ने राइफल से फायरिंग की, जिससे वहां दहशत फैल गई। अवैध खनन का झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट की। इंस्पेक्टर संजुल पांडेय के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।