फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में भिड़ीं टीमें, हंगामा

Thu, 18 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेट के फाइनल मैच में बुधवार रात जमकर हंगामा हुआ। अंपायर के निर्णय पर विरोध जताते हुए दोनों टीमें भिड़ गईं। टीम के खिलाड़ियों के साथ ही दर्शक भी मैदान घुस आए। ग्राउंड पर तैनात पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को भगाया लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं होते देखकर कई थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों में समझौता नहीं होने पर अंत में मैच निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

 बता दें कि पीडी जैन कालेज ग्राउंड पर समाजवादी पार्टी द्वारा डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। बुधवार शाम फाइनल मैच रामगोपाल यादव एकादश और जावेद अकादमी के बीच था। रामगोपाल यादव एकादश की टीम ने 20 ओवर में 217 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावेद अकादमी की टीम 15.3 ओवर में पांच विकेट खोकर मात्र 118 रन बना सकी थी। जीत के लिए 4.3 ओवर में सौ रन का लक्ष्य था। तभी जावेद अकादमी की टीम का एक खिलाड़ी आउट हो गया। अंपायर का निर्णय आने के बाद जावेद अकादमी ने इसे गलत ठहराया। इस बात पर दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। तभी  एक खिलाड़ी ने स्टंप उखाड़कर दूसरे पर हमला कर दिया। आयोजक मंडल ने टीमों के खिलाड़ियों को अलग कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही दर्शकों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पहले से मौजूद पुलिस बल ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन हंगामा बढ़ गया। दर्शक हाईवे पर निकल आए। सूचना पर पर एसपी सिटी उदय शंकर सिंह देहात और सिटी के फोर्स के साथ मैदान पर पहुंच गए। पुलिस बल ने पीएसी के साथ बल प्रयोग कर दर्शकों को मैदान और हाईवे से खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत हो सका। पुलिस ने आयोजक मंडल को चेतावनी देकर मैच बंद करा दिया।

मंच से नहीं उतरे आयोजक
विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेता मंच पर थे। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए माइक से एनाउंस किया गया लेकिन भीड़ के चलते खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर समझाने का प्रयास किसी भी नेता ने नहीं किया। स्थिति बिगड़ती देखकर कई नेता मंच छोड़कर चुपचाप कार में बैठकर मैदान से चले गए।
विज्ञापन

...................................
  मैच को लेकर नियम कायदे तय थे। जावेद अकादमी ने अंपायर के निर्णय पर उंगली उठाई जबकि निर्णायक कमेटी ने भी अंपायर के फैसले को सही ठहराया। कमेटी मामले पर फैसला करेगी।
डा. दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष सपा
आयोजक एवं अध्यक्ष नाइट टूर्नामेंट

टूर्नामेंट में विवाद की जांच निर्णायक कमेटी को दी गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें अगले टूर्नामेंट में एंट्री नहीं दी जाएगी। जावेद अकादमी हार की ओर थी। ऐसे में जानबूझकर मैच में विघ्न डाला गया।
विज्ञापन

 रमेशचंद्र चंचल
 जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें