फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लस्सी दुकानदार व कार सवार के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Tue, 21 May 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। तीन दिन पूर्व लस्सी दुकानदार एवं कार सवारों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जोकि शहर में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस के पास इस घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व स्टेशन रोड स्थित एक लस्सी दुकानदार अपनी दुकान पर लस्सी बना रहा था। तभी वहां कार में सवार कुछ लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने कार के अंदर से ही लस्सी मांगी। दुकानदार ने जब दुकान से उठकर कार के अंदर लस्सी देने जाने से मना कर दिया, तो इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामला अभी तक हमारे संज्ञान में नहीं आया है। यदि घटना की तहरीर प्राप्त होती है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें