फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृशंसता की हदें पार: युवक का बेरहमी से कत्ल, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर

Mon, 20 May 2024 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दो दिन से लापता युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बाद लाश को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। शव से कलाई और पैर का पंजा इस तरह से कटा है जैसे किसी धारदार हथियार से उन्हें काटा गया हो। 
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र स्थित एक खाली प्लाॅट में मिले युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था। युवक की गुमशुदगी उत्तर थाने में दर्ज होने पर उसका पोस्टमार्टम थाना उत्तर पुलिस ने कराया है। एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


थाना रामगढ़ क्षेत्र के सरजीवन नगर सैलई निवासी जाॅनी (27) बेलदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों की मानें तो वहग थाना उत्तर क्षेत्र के टापा कलां में बेलदारी का काम करने 16 मई को गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों उसकी खोजबीन की थी। नहीं मिलने पर थाना उत्तर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की शाम को नारखी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास खाली प्लाट में एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त परिजनों ने जॉनी के रूप में की। 

घटना स्थल पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, सीओ टूंडला अनिवेश सिंह काफी फोर्स पहुंचा था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से कई साक्ष्य जुटाए थे। युवक की हत्या करने के बाद शव को प्लॉट में फेंका गया था। क्योंकि उसके एक तरफ के हाथ और पैर के पंजे गायब थे। बताते हैं कि मृतक के दो बच्चे है।  पुलिस ने बताया कि  युवक की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें