फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खैय्यातान गांव में बुखार का कहर, प्रधान के 7 वर्षीय बेटे की मौत

Sun, 05 Oct 2025 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांव खैय्यातान में बुखार से पीड़ित महिला। संवा
विज्ञापन
50 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद/खैरगढ़। मौसम के बदलाव के साथ आ रहा बुखार अब जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को खैरगढ़ के खैय्यातान गांव में प्रधान के सात वर्षीय पुत्र दिलांश की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव में 50 से अधिक लोग अभी भी बीमार हैं। बालक की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई और तुरंत गांव में एक स्वास्थ्य कैंप लगाया गया।

खैय्यातान गांव के प्रधान नवीन कुमार ने बताया कि उनके 7 वर्षीय पुत्र दिलांश को दो दिन पहले बुखार आया था। स्थानीय इलाज से फायदा न होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो दिन बाद उसे रेफर कर दिया गया। प्रधान ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें जानकारी दी कि बुखार ने दिमाग पर अटैक कर दिया था। आगरा में इलाज के दौरान सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांचें भी कराई गईं, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान दिलांश की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव के अन्य बीमार लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

ग्रामीणों की बड़ी संख्या में बीमारी की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल गांव में कैंप लगाया। टीम ने गांव के बीमार लोगों की जांच की, जिसमें डेंगू और मलेरिया के टेस्ट भी किए गए।

चिकित्साधिकारी (खैरगढ़) डॉ. कृति गुप्ता ने जानकारी दी है कि प्रधान पुत्र की मौत की जानकारी मिली है। हमने गांव में तुरंत कैंप लगवाया है और बीमार लोगों को उपचार दिया जा रहा है। गांव में फॉगिंग कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन



ये लोग बीमार

सौरभ, अशोक कुमार, हर्षित कुमार, देवेंद्र कुमार, राजवती, कल्पना, देवकी, हरिप्यारी, मोहिनी, रामेश्वर, भूदेवी, नैंसी, काजल, प्रिया, सचिन, रुचि आदि बीमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें