मेहराबाद कालोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम में महाशिवरात्रि के पर्व का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा शांति यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल विजय पठानिया, विशिष्ठ अतिथि डा. रजनी यादव थे। अध्यक्षता बीके सरोज बहन ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल विजय पठानिया ने कहा कि सभी लोगों को धर्म से जुड़कर जीवन जीना चाहिए। बहन बीके सरोज ने कहा कि समाज में फैल रहे भेद-भाव और अत्याचार से समाज बिखरता जा रहा है। इन सब से छुटकारा पाने के लिए लोगों को ज्ञान प्राप्त करने की जरूरत है। केंद्र इंचार्ज बीके ज्योति कहा कि मानव के अंदर जो जहर भरा है उसे बाहर निकालना होगा। कार्यक्रम का संचालन डा. पीएस राना ने किया। कार्यक्रम के अंत में अशोक यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
फोटो परिचय- कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करते हुए मुख्य अतिथि। फोटो संख्या पी-103