फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में तीन संदिग्ध शिक्षकों की सुनवाई 10 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े की जांच के लिए जिला कमेटी एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। तीन संदिग्ध चिन्हाकित कर लिए गए हैं। उनको सुनवाई के लिए सीडीओ की अध्यक्षता वाली जिला कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होना होगा। अगर यह शिक्षक उपस्थित नहीं होंगे तो उनको बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका पूजा पर आरोप है कि वह गोंडा जनपद में भी नौकरी कर रही हैं और फिरोजाबाद जनपद में भी। शिक्षिका का पक्ष जानने के लिए 10 फरवरी को सुबह 10:30 बजे जिला कमेटी ने बुलाया है। वहीं, अवनीश कुमार और राकेश कुमार के खिलाफ शिकायत है कि उनकी स्नातक की अंकतालिका फर्जी है। उनको भी सुनवाई के लिए बुलाया गया है। बीएसए अरविंद पाठक का कहना है यह सुनवाई में उपस्थित नहीं होते तो मान लिया जाएगा कि आरोप पूरी तरह से सत्य हैं।
फर्जी प्रमाणपत्र किया निरस्त, अब बर्खास्ती की तैयारी
फिरोजाबाद। नारखी ब्लाक में तैनात शिक्षिका की बर्खास्तगी जल्द होगी। शिक्षिका ने दिव्यांगता प्रमाणपत्र के सहारे एटा जनपद से बीटीसी की थी। जब लखनऊ में दिव्यांगता की जांच की गई तो दिव्यांगता फर्जी पाई गई। एटा डायट प्राचार्य ने शिक्षिका की बीटीसी की अंकतालिका को निरस्त कर दिया है। अब शिक्षिका को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। शिक्षिका की सुनवाई 11 फरवरी को लगाई गई है।
विज्ञापन

शिक्षक के फर्जीवाड़े की मांगी शिकायतें
सीडीओ नेहा जैन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि परिषदीय स्कूल में कार्यरत किसी भी शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के फर्जीवाड़े से नौकरी हासिल करना और कूटरचित अंकतालिका से नौकरी पाई है। उनकी शिकायत जिला कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें