फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों में हुई भिड़ंत से दो युवकों की मौत, बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था एक युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना क्षेत्र के नगला जाट एवं अवध चौक के बीच में आमने-सामने आ रही दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी बहन की शादी है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव दिनौली गोरवा निवासी अवनीश का पुत्र सचिन (20) शिकोहाबाद से ट्यूशन पढ़कर बाइक से लौट रहा था जबकि थाना शिकोहाबाद के गांव चितावली निवासी श्यामबाबू का पुत्र भूपेंद्र (25) अपनी बुआ के यहां बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। भिंड़त में घायल युवकों को पुलिस ने शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सचिन था इकलौता पुत्र
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला सचिन अपने पिता अवनीश की इकलौती संतान था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

छह फरवरी को है भूपेंद्र की बहन की शादी
हादसे में मरे भूपेंद्र की बहन की शादी छह फरवरी को है। परिजनों ने बताया है। शादी में रुपये कम पड़ने पर वह अपनी बुआ से 50 हजार रुपये भी लेकर आ रहा था। परिजनों की माने तो रुपये भी नहीं मिले हैं। हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें