फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार की टक्कर से मैनपुरी के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना क्षेत्र में कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक डीजे का काम करता था। भागवत में साउंड लगाने के लिए जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

मैनपुरी के बरनाहल निवासी 28 वर्षीय सनी डीजे का काम करता था। जसराना के पलिया सलेमपुर में भागवत हो रही है। जहां उसके द्वारा साउंड लगाया गया है। मंगलवार दोपहर वह बाइक द्वारा अपने साथी दिलशाद (29) के साथ साउंड लेकर जसराना जा रहा था। जसराना के घिरोर रोड पर कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें सनी की मौके पर मौत हो गई जबकि दिलशाद घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने बताया कि मृतक तीन बच्चों का पिता था। परिजन का रो—रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें