फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसाखास में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर अंतर्गत ग्राम तारपुर निवासी वीरपाल पुत्र केदार सिंह ने अपनी बहन ज्योति की शादी तीन वर्ष पूर्व सिरसाखास निवासी सुनील कुमार पुत्र प्रमोद कुमार के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही जेठ टिंकू, जिठानी कुसमा देवी, ननद ज्योति, सास गुड्डी देवी और पति सुनील कुमार दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में सोने की चेन, अंगूठी और दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
वीरपाल ने बताया किा कुछ माह पहले उन्होंने दहेज मांगते हुऐ उनकी बहन को जला कर मारने का प्रयास भी किया था लेकिन तब ज्योति बच गई। बाद में समाज के लोगों के राजीनामा कराने के बाद उन्होंने अपनी बहन को ससुराल भेज दिया लेकिन शुक्रवार को उनके पास खबर पहुंची कि उनकी बहन की मारपीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में वीरपाल ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें