उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का कार्य बहिष्कार नौवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। जूनियर इंजीनियरों ने रसूलपुर स्थित प्रांतीय खंड लोक निर्माण कार्यालय पर आंदोलन, नारेबाजी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
प्रदर्शन के दौरान जनपद अध्यक्ष इं. राजीव कुमार ने कहा कि अवर अभियंताओं का प्रारंभिक ग्रेड-पे 4800 रुपये की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। सभी विभागों के जूनियर इंजीनियर ग्रेड-पे सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार नौ दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
दो मार्च से पूरे प्रदेश में अवर अभियंताओं द्वारा हड़ताल की जाएगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण कार्यालय पर प्रांतीय पर्यवेक्षक इं. एचएन मिश्रा, इं. श्रीकृण, आगरा मंडल महासंघ अध्यक्ष इं. आरके शर्मा, लोक निर्माण विभाग के मंडल अध्यक्ष इं. एसके शर्मा ने जूनियर इंजीनियरों को आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया।
इस दौरान इं. दिलीप लोहिया, राजकुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, अरुण कुमार, ओमवीर सिंह, मोहम्मद अखलाक, अरुण यादव, राकेश तोमर, राज कपूर, विजय सिंह, हरिप्रसाद चौबे, दिनेश कुमार, अनुज सांगवान, शौकत अली, खड़ग सिंह, महेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।