फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आगामी सरकार बसपा की बनेगी: राकेश बाबू

Fri, 26 Feb 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। सपा सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त आ चुकी है। यह बातें बसपा विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने कोट कसौंदी पर आयोजित कैडर कैंप और रैली के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। जनता अपने आप को असुरक्षित मान रही है। एक जाति विशेष के लोगों का बोलबाला है। उन्होंने  कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। आगामी सरकार बसपा की बनेगी।

 कैडर कैंप के लिए अनामिका टाकीज से बाइक रैली  निकाली गई, जो कोट कसौंदी तक गई। इस दौरान कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी  जिंदाबाद, बहन मायावती जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। इस  दौरान मंडल कॉर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह, शैलेंद्र कुमार शैली, जिलाध्यक्ष  सालिग सिंह, जय सिंह जाटव, डा. देवेंद्र प्रताप सिंह, माजिद अली, कोमल  सिंह, राशिद भाई, सुजीत भारती, रामकुमार, दिनेश कुमार, अंसार भाई, नासिर  भाई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें