फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी थी जान

Thu, 12 Sep 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कुछ दिनों पूर्व फंदा लगाकर जान देने वाली महिला के मामले में नया मोड़ आया है। महिला को जसराना थाना क्षेत्र का एक युवक पिछले कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत राधिकापुरम कॉलोनी निवासी गीता देवी (30) ने गत सात सितंबर को बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर आकर कमरे की चौखट पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में मृतका के भाई अवनीश निवासी ग्यामई थाना जसराना ने शिकोहाबाद पुलिस को घटना की तहरीर दी। तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत नगला झाल निवासी प्रशांत कुमार उसकी बहन को आए दिन ब्लैकमेल करता था। उसे मिलने के लिए बुलाता था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसकी बहन ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस घटना में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें