जसराना तहसील में धरना देते लोग। संवाद
- फोटो : जसराना तहसील में धरना देते लोग। संवाद
जसराना। कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा जमीन को खाली करने की चेतावनी देने से परेशान सौ से अधिक महिला एवं पुरुष तहसील पहुंचे। इस दौरान तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। कस्बा के लोगों ने कहा 2001 में पट्टों का आवंटन किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास भी बने हुए हैं। लोगों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
कस्बा एका के महर्षि परशुराम इंटर कालेज के पास रहने वाले सौ से अधिक महिला और पुरुष बुधवार की सुबह तहसील पहुंचे। लोगों ने तहसील में दो घंटे से अधिक समय तक धरना देकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि 2001 में 85 लोगों को आवास के पट्टा आवंटन किए गए थे। मंगलवार को कानूनगो एवं लेखपाल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पैमाइश करने के बाद बताया कि जमीन पर 40 से 50 लोग अवैध रूप से बसे हुए हैं। तीन दिन का समय खाली करने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि लेखपाल और कानूनगो ने जमीन को खाली नहीं करने पर मकानों को तोड़ने एवं प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा मकान तोड़ने की धमकी देने पर ग्रामीण तहसील पहुंचे थे। मानिक चंद्र, डालचंद्र, नरेश कुमार, बसंत कुमार, मोहर सिंह, जितेंद्र, रामवीर, मौहरश्री, नाथूराम, अरविंद कुमार, फूल सिंह, शिवराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने कहा ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।