फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन में हुआ फाल्ट, आठ घंटे गुल रही बिजली

Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। बारिश के बीच शुक्रवार रात जटपुरा फीडर से बिजली गुल हो गई। इसके चलते क्षेत्रीय 20 से अधिक गांवों में अंधकार छा गया। ग्रामीणों ने फीडर एसएसओ व जेई से संपर्क करने का प्रयास किया, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आठ घंटे बाद बिजली सुचारू हुई तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम से ही मौसम में बदलाव आ गया था। रात आठ बजे करीब हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। तभी जटपुरा फीडर से बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी समय तक बिजली न आने पर उन्होंने फीडर पर तैनात एसएसओ को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब अवर अभियंता को फोन किया गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। नगला दत्त निवासी योगेश उपाध्याय का कहना है कि जटपुरा फीडर पर लाइनमैन से लेकर जेई की मनमानी चलती है। रात में फाल्ट होने पर कोई भी लाइनमैन फोन रिसीव नहीं करता और न हुए फाल्ट को सही किया जाता है। नतीजन शुक्रवार रात भर ग्रामीणों को अंधकार में रहना पड़ा। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में अजीत उपाध्याय, अखिलेश राजोरिया, ब्रजेश राजोरिया, दिनेश शर्मा, शीलू शर्मा, उमेश चंद्र, चंदेश उपाध्याय, दिनेश वर्मा आदि हैं।


बारिश के चलते हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया था। रात में लाइन मैन फाल्ट ढूढ़ने के साथ ही उसे सही करने में जुटे रहे। सुबह चार बजे फाल्ट को सही कर आपूर्ति सुचारू की गई। फोन न उठाने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश सोनी, अवर अभियंता, जटपुरा फीडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें