फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी न्यूज: घर में प्रेमी के साथ इस हाल में थी बेटी, पिता ने बुला ली पुलिस; फिर फंदे पर लटकी मिली बाप की लाश

Sun, 30 Aug 2026 10:37 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। बेटी के प्रेम संबंध के चलते पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। माैके पर पुलिस पहुंच गई। गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में लोक-लाज और बदनामी के डर से एक पिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही बरतने और प्रेमी पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


थाने से समझाकर छोड़ दिए गए थे दोनों पक्ष
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन पिता ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। लोक-लाज के भय और गुस्से में पिता ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझे बिना दोनों पक्षों को केवल समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया और कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की।

 

प्रेमी पक्ष ने घर आकर दी थी धमकी
परिजनों का कहना है कि थाने से लौटने के बाद प्रेमी के परिवार वाले मृतक के घर पहुंचे और सरेआम धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे लड़की को हर हाल में पाकर रहेंगे। इस धमकी और गांव में हुई बदनामी के कारण पीड़ित पिता गहरे सदमे और शर्मिंदगी में डूब गया। देर रात मानसिक तनाव के चलते उसने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

 
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का सीधा आरोप है कि यदि पुलिस ने शिकायत मिलने पर समय रहते प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की होती, तो पीड़ित पिता को यह कदम नहीं उठाना पड़ता। इसके साथ ही, परिजनों ने आशंका जताई है कि प्रेमी पक्ष के लोगों ने ही रात में घर में घुसकर पिता की हत्या की और शव को फंदे से लटका दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता की मौत की सूचना मिलते ही जसराना थाना पुलिस भारी बल के साथ दोबारा गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें