फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पिता पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर के निवासी व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म कर पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी और पुत्री की पिटाई की। बृहस्पतिवार दोपहर पीड़िता अपनी मां के साथ थाना उत्तर पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पीड़िता द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

16 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे नशीली दवा खिला कर दो वर्ष से जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहे थे। मां और भाई घर पर नहीं होते थे, तब पिता यह काम करता था। उसने अपनी मां को पिता की हरकतों की शिकायत की। मां ने पिता से शिकायत की तो आरोपित ने उनकी पिटाई कर दी। पिता से परेशान होकर वह कुछ महीने पहले मुहल्ले के निवासी युवक के साथ चली गई थी। उसके प्रेमी के विरुद्ध पिता द्वारा थाने में प्राथमिकी लिखवाए जाने के बाद वह घर लौट आई थी। न्यायालय के आदेश पर उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था। बाद में पिता उसे घर लेकर आए थे। बुधवार रात भी पिता ने चाय में कोई गोली मिला कर दी, लेकिन उसने चाय नहीं पी। वह सो गई तो पिता उसके साथ गलत काम करने लगे। विरोध करने पर पिता ने छोटी बेटी के साथ भी ऐसा की कृत्य करने की बात कही। उसने पिता को बताए बिना अपने साथ होने वाले दुष्कर्म की किसी तरह वीडियो बना ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें