नगला मानसिंह में 8 फुट का मगरमच्छ ग्रामीणों की सहायता से वाइल्ड लाइफ वह एसओएस की टीम ने पकड़ा।
- फोटो : नगला मानसिंह में 8 फुट का मगरमच्छ ग्रामीणों की सहायता से वाइल्ड लाइफ वह एसओएस की टीम ने पकड़ा।
जसराना। नगला मानसिंह में खेत के पास आठ फीट लंबा मगरमच्छ देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को सुबह लोग लोग खेत की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वहां मगरमच्छ देखकर लोगों की चीख निकल गई। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। मगरमच्छ ने भागने का प्रयास किया तो कुछ साहसी युवकों ने किसी प्रकार उसे रोका। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने वाइल्ड लाइफ एसओएस को अवगत कराया। वाइल्ड लाइफ एसओएस के अधिकारी भी पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़कर ले गए।
रेंजर आशीष कुमार ने बताया नहर के रास्ते मगरमच्छ खेतों तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंचकर टीम ने मगरमच्छ को झाल गोपालपुर नहर में छोड़ा है। वाइल्ड लाइफ एसओएस की सह संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को प्राकृतिक स्थाल पर छोड़ दिया गया।