फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसान व खेतिहर मजदूरों ने विकासखंड कार्यालय को घेरा, जुलूस निकालकर प्रदर्शन

विज्ञापन
शमसाबाद में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए
विज्ञापन
शमसाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला किसान सभा आगरा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। शमसाबाद, सैयां, बरौली अहीर के किसानों व खेतिहर मजदूरों ने अपनी मांगों पर शमसाबाद विकासखंड कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ता बुद्धसेन कन्या इंटर कॉलेज के पास बने किसान भवन पर इकट्ठा होकर सुबह से ही नारेबाजी की। साथ ही कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस निकालकर कार्यालय पहुंचे, जहां सभा की।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड भारत सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकारों को किसानों के हितों को देखते हुए अमेरिका व्यापार मुक्त समझौता को रद्द करे, विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाना बंद करें, सरकार आलू किसानों को राहत दिलाने हेतु पैकेज घोषित करे, मनरेगा को पुनः बहाल करे, ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन गरीबों को आवासीय पट्टा देना आरंभ करे। इन सभी मांगों का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह को दिया गया है।
पूर्व कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ताओं को अपनी गिरफ्तारी देनी थी, जिसकी सूचना अधिकारियों को पहले ही दे दी गई लेकिन श्रावण मास का दूसरा सोमवार होने की वजह से पुलिस प्रशासन मेलों में व्यवस्था बनाने में व्यस्त था, इसलिए गिरफ्तार करने में उन्होंने अपनी असमर्थता जता दी। श्रीलाल तोमर, मोहन सिंह, प्रमोद कुमार, बच्चू सिंह तोमर, चोब सिंह बघेल, रामनाथ बच्चू सिंह चौहान, शिवलाल, बंसीलाल, विशंभर सिंह, प्रेम सिंह, कैलाशी खा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीरथ सिंह त्यागी ने की। संचालन भारत सिंह ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में किसान एवं मजदूर एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें