शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव छीछामई नहर पुल के समीप कुछ अज्ञात लोगों ने बुधवार दोपहर दो बजे करीब झाड़ियों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।