फिरोजाबाद। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सीएमओ की कार्यशैली पर विरोध जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से सीएमओ के निलंबन की मांग की।
सीएमओ गाड़ी से जाने लगे तो कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोक दी। हंगामा होता देखकर कार्यालय में भीड़ लगी रही। ब्लॉक लेखा प्रबंधक की समस्या लेकर गए भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह सीएमओ कार्यालय गए थे। आरोप है कि सीएमओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की वार्ता को नहीं सुना। वह कार्यालय से उठकर गाड़ी से बाहर जाने लगे।
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह आक्रोशित हो गए। उन्होंने सीएमओ के खिलाफ विरोध किया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सीएमओ को निलंबित किया जाए।