फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरबाद फसलों के अवशेष लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसान

विज्ञापन
फसलों की बरबादी को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारी खराब फसल दिखाते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हाथवंत ब्लाक के ग्राम स्यावरी के कई किसान बरबाद फसलों के अवशेष लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने लेखपालों पर फसल नुकसान के आकलन में मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 50-60 किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार 14 मार्च को हुई तेज बरसात व ओलावृष्टि से हुए फसलों को नुकसान के आकलन में लेखपाल मनमानी कर रहे हैं। लेखपाल अपने चहेतों किसानों से ही संपर्क कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ है।
किसान अपने साथ ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल के अवशेष भी अपने साथ में लिए थे। डीएम के नाम दिए ज्ञापन में किसानों ने क्षेत्र में राजस्व वसूली स्थगित करने, फसल नुकसान का सही आकलन करने और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। दिनेश कुमार, रमाकांत, शिवराज सिंह, बृजेश कुमार, अनूप सिंह, मंगल सिंह, दौजीराम, रामकिशोर, रजनेश, छविराम व कुलदीप कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें