नारखी। गांव गौंछ का बाग में सोमवार रात भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता प्रवीन कुमार के छोटे भाई और पड़ोसी गांव कपावली के किशोरों के बीच टशनबाजी को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान किसान नेता ने हवाई फायरिंग का आरोप लगाया, जिसे पुलिस ने जांच के बाद आधारहीन करार दिया है।
इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी के अनुसार, मामला जानलेवा हमले का नहीं बल्कि पुरानी रंजिश और वर्चस्व की जंग का था। दोनों पक्षों के बीच होली के समय से विवाद चल रहा था और घटना से पहले फोन पर भी तीखी नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर चार किशोरों को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह महज डराने-धमकाने का मामला था। संवाद