टूंडला। ताश खेलने के विवाद में गांव बन्ना निवासी 60 वर्षीय किसान हकीम सिंह उर्फ पप्पू निषाद को लाठी-सरिया से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह रात में खेत के ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सुबह परिजनों ने उन्हें बंगाली यादव के खेत में बेहोश, लहूलुहान पाया।
विज्ञापन
आगरा अस्पताल में भर्ती किसान के भतीजे विजय विज ने गांव के पवन, बसंतलाल, समीर, रजनेश उर्फ लंबू और डॉ. संजय चौधरी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने पुष्टि की।